0 500 जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया
0 तहसील प्रशासन को 1560 कंबल प्राप्त हुआ, जिसमें 900 कंबल का वितरण हो चुका
मिर्जापुर/राजगढ़।

मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र के तिसुहीं स्थित ओम साईं विन्ध्य कॉलेज आफ फार्मेसी के प्रांगण में तहसील प्रशासन द्वारा कंबल वितरण का आयोजन केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग अनुप्रिया पटेल के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार किया गया।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रांगण में पहुंचते ही राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह एवं द्वितीय मालवीय जगदीश सिंह पटेल ने बुके देकर स्वागत किया।


तत्पश्चात विद्यालय के बच्चो एवं स्काउट गाइड की बैंड की धुन पर तथा छात्राओं द्वारा दोनों तरफ कतार लगाकर पुष्प द्वारा स्वागत किया गया। प्रांगण में पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा बैठे गरीब असहाय वृद्ध जनों से मुलाकात एवं हाल-चाल करके मंच पर पहुंची। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मौके पर 500 लोगों को कंबल वितरण किया गया।

उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्विनी कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन को कुल 1560 कंबल प्राप्त हुआ है, जिसमें 900 कंबल का वितरण हो चुका है। अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित गरीब असहाय जनों को अपने हाथ से कंबल वितरण किया। गजेंद्र प्रताप सिंह ने मां विंध्यवासिनी का चित्र देकर सम्मानित किया तथा जगदीश सिंह पटेल ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर तहसीलदार फूलचंद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा, क्षेत्राधिकारी मड़िहान उमाशंकर सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लोटन बिंद, ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह पटेल उदय पटेल, सुजीत पटेल सहित तहसील कर्मी एवं विद्यालय के अध्यापक, छात्र छात्राएं एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
