मिर्जापुर।


रोटरी और रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के सदस्यों ने इस बढ़ती हुई शीतलहरी में देर रात निकलकर जरूरतमंदों को खोज खोज कर रेलवे स्टेशन, रोड़वेज, ओवरब्रिज के नीचे और सड़क किनारे पटरियों पर सो रहे ठंड से परेशान निराश्रितों में कंबल बाँटे। क्लब एडवाइजर मयंक गुप्ता ने बताया कि पिछले 3 दिनों से ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया हैं उसी को देखते हुए क्लब ने नगर के विभिन्न जगहों पर खुले में या रैन बसेरा सो रहे लोगों में कंबल वितरित किये।

अध्यक्ष आदित्य सिंह से कहा कि सर्वहारा समाज की सेवा पुन्य कार्य है। संपन्न लोगों को विपन्न लोगों के सहयोग और सेवा के लिए तत्पर रहने की जरुरत है। कहा कि हम सभी आगे भी जरूरतमंद तक कंबल वितरित करते रहेंगे। मुख्य रूप से अभिषेक गुप्ता, कृष्णा केशरी, प्रखर गुप्ता, दिनेश सिंह, किशन गुप्ता, शुभम जायसवाल आदि रहें।
