राजगढ़, मिर्जापुर।

राजगढ़ थाना क्षेत्र के लिए अवैध कच्ची शराब निर्माण के लिए मशहूर हो चुकी राजगढ़ कंजर बस्ती में पुलिस एवं ग्राम प्रधान आशीष जायसवाल के प्रयास ने नए वर्ष में नया रंग लाया। ग्राम प्रधान आशीष जायसवाल ने अपने ग्राम पंचायत से इन अवैध धंधों को बंद कराने का संकल्प लिया था जिसका नव वर्ष के प्रथम दिन राजगढ़ कंजर बस्ती में देखने को मिला।
राजगढ़ क्षेत्र के लिए कई दशकों से समाज के लिए नासूर बन चुकी अवैध कच्ची शराब एक बड़ी समस्या बन गई थी। ग्राम प्रधान की पहल पर अवैध शराब निर्माताओं ने अब इस धंधे से उबर कर नया कुछ सोचने का नए साल में निर्णय लिया।
राजगढ़ बस्ती में पहुंचे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मड़िहान उमाशंकर सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना राजगढ़ अरुण कुमार दुबे का प्रयास रंग लाया। लगभग दर्जनों की संख्या में अवैध शराब निर्माताओं ने पुलिस के सामने कहा कि अब यह धंधा नहीं करूंगा। अगर यह अवैध शराब का कारोबार बंद हो जाता है तो समाज में के लिए यह एक नजीर साबित होगा।

