मिर्जापुर।

2 जनवरी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में कॉंग्रेस नेताओ का एक दल रवाना हुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहाकि मिर्जापुर से भारी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। काफी लोग ट्रेन और बस के द्वारा पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत के राजनीतिक परिवेश को न सिर्फ बदलने जा रहीं है, बल्कि यात्रा में लोगों की भीड़ पार्टी के लिए अच्छा संकेत दे रहीं है। जिलाध्यक्ष ने पार्टी जनों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की हैं।

इस दौरान शिव कुमार सिंह पटेल, राजन पाठक, गुलाब चंद्र पांडे, जगदीश्वर दुबे, मीडिया प्रभारी छोटे खान, जफर इकबाल, सुरेंद्र पांडे, राजेश मिश्रा, ज्योति, अर्चना चौबे, रमेश प्रजापति, पप्पू, मोनू पटेल, संदीप कुमार पटेल, अशोक धइकर, द्वारका पाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, शबनम अंसारी, अबरुन निशा, इमरान खान, राम गोविंद भारती, मनोज चौरसिया, राम विष्णु शर्मा, प्रभु त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, श्यामधर उपाध्याय, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

