0 एकल विद्यालय अभियान संगठन की ओर से मनाई गयी विवेकानंद जयंती
0 खिचड़ी सह भोज के साथ कार्यक्रम का किया समापन
मिर्जापुर।
गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जी के 160 वीं जयंती के अवसर पर मिर्जापुर नगर के बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल में एकल विद्यालय अभियान संगठन के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगठन के अंचल अध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल ने कहाकि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन काल में भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का पूरे विश्व में विस्तार किया। युवाओं को यह प्रेरणा दी कि अपने पथ पर तब तक चलते रहे जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त ना हो जाए।

कार्यक्रम में भाग के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह जी ने स्वामी जी के 39 साल के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया कि एकल अभियान स्वामी जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित की गई थी और आज हम सभी उसी पर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अभियान के सचिव सौरभ श्रीवास्तव, केंद्रीय से अभियान प्रमुख जीतू पहान, नगर समिति अध्यक्ष अनुज उमर, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने स्वामी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंचल अभियान प्रमुख शिवजीत ने किया। अंत मे खिचड़ी सह भोज के साथ सभी को खिचड़ी की बधाई दी गयी। आरोग्य समिति के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉक्टर डी एन द्विवेदी, अंचल एवं संच के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

