मिर्जापुर।

गुरूवार को होमगार्ड्स मुख्यालय के आफिसर्स मेस के सभा कक्ष में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स विभाग के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा “होमगार्ड्स राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन” के पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

कार्यकारिणी मे अजय कुमार पाण्डेय मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स वाराणसी को अध्यक्ष, संजय सिंह मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, कानपुर को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स मिर्जापुर को उपाध्यक्ष, सुबास राम मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स सहारनपुर को महासचिव, चन्दन सिंह जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स मुरादाबाद को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स हरदोई को संयुक्त सचिव एवं कृष्णानंद राय जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स मऊ को संयुक्त सचिव चुना गया। निर्विरोध चुनाव संपन्न होने के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
