अहरौरा, मिर्जापुर।

बढ़े ही धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, सुबह से ही शिवालयों पर लगा भक्तों का हुजूम, अहरौरा क्षेत्र के मदापुर गाँव के प्राचीन शिव मन्दिर में दर्शन के लिए भक्तों की लगी लम्बी कतारें। जहां भक्तों ने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर किया दर्शन पूजन। वही सुबह से ही भक्तों का शिव मंदिरों पर दर्शन के लिए लगा रहा ताता।

शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, भाँग, धतुरा और फलो को चढाया और शिवलिंग पर दुग्धजलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया गया। वही भक्तों के हर हर बम बम के जयकारे से गुज उठा पूरा शिवालय। महाशिवरात्रि पर शिवालयों मे सुबह से भक्त दर्शन के लिए कतार बद्ध होकर दर्शन करते नजर आये।भक्तों ने कहा की आज के दिन भोलेनाथ का दर्शन करने से बहुत ही सुख और शान्ति मिलता है। देवो के देव महादेव का आराधना का आज विशेष महत्व होता है। सुबह ही शिव मन्दिरो मे रुद्राभिषेक किया गया।

उसके बाद भक्तों ने भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। वही मदापुर के ठीकेदार व समाजसेवी रामसूरत यादव के कई वर्षों से मदापुर के शिवमन्दिर पर विशाल भंडारा व बिराहा का आयोजन किया जाता हैं। मदापुर ग्राम प्रधान इंजीनियर विकास यादव ने बताया कि पिता जी के द्वारा कई वर्षों से शिवमन्दिर पर महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की रुद्राभिषेक कर भव्य पूजन किया जाता हैं और विशाल भंडारा व बिराहा का आयोजन किया जाता है जिसमें गांव के बहुत लोग इकट्ठा होकर आनंद लेते हैं।
