मिर्जापुर।
जनपद की खेल इतिहास में बड़ी कामयाबी से खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने ग्राम भुवालपुर सीखड थाना चुनार के मूल निवासी एवं कई दशक तक प्रदेश एवं देश स्तर पर वॉलीबॉल खेल का नाम बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश एवं भारतीय डाक तार वॉलीबॉल के पूर्व कप्तान, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एसपी त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ का सह संयुक्त सचिव नियुक्त किया है श्री त्रिपाठी वर्तमान में जिला ओलंपिक संघ एवं वालीबाल संघ के मिर्जापुर जनपद के महासचिव है। मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर खेल जगत में अलग पहचान रखने वाले एसपी त्रिपाठी के उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के जॉइन सेक्रेटरी बनने पर जनपद में खुशी की लहर दौड गयी है। उन्हें बधाई देने वालों में जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल, अध्यक्ष अमरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामू सोनकर, अश्वनी कुमार पांडे, आरिफ नजमी, शंभू सोनकर, राकेश त्रिपाठी, के के सिंह (सदस्य) जिला पंचायत शिखड महेंद्र वर्मा, डॉक्टर ललित शेखर त्रिपाठी ग्राम सरपंच (भुवालपुर) राम लखन निषाद, अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु सदस्य जिला ओलंपिक संघ तथा हजारों खिलाड़ियों ने बधाई एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।
