0 सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण: जिलाधिकारी
मिर्जापुर।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के पश्चात शासन के मंशापुरूप जन समस्याओ को तहसील स्तर पर निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने तहसील लालगंज में उपस्थित होकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए एक-एक फरियादियो की समस्याओ को सुना तथा कई फरियादियो के प्रार्थना पत्रो को पढ़ने के पश्चात मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को देकर निस्तारण कराया गया। जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण मौके पर नही हो सका, उन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को इस आशय से प्रेषित करते हुये निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताे की समस्या को गम्भीरता से लेते हुये स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि होने के पश्चात ही समस्याओ का निस्तारण माना जाएगा।
लालगंज तहसील में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 265 फरियादियो द्वारा अपने समस्याओ से अवगत कराया गया, जिसमें 19 प्रार्थना पत्रो का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष प्रार्थना पत्रो को समय निर्धारित करते हुये गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिया गया। तहसील लालगंज में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी लालगंज ने भी आये हुये फरियादियों की समस्याओ को सुना। तहसील लालगंज में सम्पर्क मार्ग से सम्बन्धित, पैमाइश, आपूर्ति विभाग, जल निगम, चकबन्दी, पुलिस सहित अन्य सम्बन्धित विभागो से प्रार्थना पत्र आये। अन्य तहसीलो में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में कुल प्राप्त 83 प्रार्थना पत्रो में से 03 का निस्तारण, तहसील मड़िहान में 70 प्रार्थना पत्रो में से कुल 03 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया तथा चुनार तहसील में 109 प्राप्त प्रार्थना पत्रो में निस्तारण न होने की दशा में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारित करते हुये तहसील में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। तहसील लालगंज में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 अनय मिश्रा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सुनील दत्त, जल निगम सहित अन्य सभी विभागो के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
