News

[22/06, 16:34] Vimlesh Agrahari: वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर में सेनानायक ने किया योग
फोटोसहित
मिर्जापुर।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 21 जून 2024 को वाहिनी मुख्यालय 39वी वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर में सेनानायक विकास कुमार वैद्य की उपस्थिति मे विंध्य योग विद्यालय मिर्ज़ापुर के योगाचार्य प्रवीण कुमार शुक्ला एवं आयु आंनद द्वारा वर्तमान परिवेश मे जीवन के लिए योग कितना महत्वपूर्ण है, इस पर प्रकाश डाला गया एवं बयान के साथ योग के आसन को उपस्थित अधिकारियो/जवानों को दिखाया एवं कराया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक दिनेश कुमार सिंह यादव, शिविरपाल कल्पनाथ राम, सूबेदार मेज़र मनोज कुमार सिंह एवं वाहिनी मे उपस्थित समस्त अधिकारी/जवान उपस्थित रहें। यह जानकारी आरक्षी विनय कुमार 39 वी वाहिनी पीएसी मीरजापुर ने दी है।
[22/06, 17:23] Vimlesh Agrahari: 50 संबिदाकर्मियों उत्साहवर्धन हेतु मौसम अनुकूल वस्त्र प्रदान किया
फोटोसहित
मिर्जापुर।
शुक्रवार, 22 जून को वाहिनी मुख्यालय 39वी वाहिनी पीएसी मिर्ज़ापुर में सेनानायक विकास कुमार वैद्य के द्वारा वाहिनी मे नियुक्त लगभग 50 संबिदा कर्मियों को प्रशासनिक भवन मे उनके उत्साहवर्धन हेतु मौसम के अनुकूल वस्त्र प्रदान किया गया। इस दौरान उनके अच्छे कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर शिविरपाल कल्पनाथ राम, सूबेदार मेज़र मनोज कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहें।
यह जानकारी आरक्षी विनय कुमार 39 वी वाहिनी पीएसी मीरजापुर ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!