News

संस्थापक डा सूरज प्रकाश की भाविप ने मनाई जयंती

मिर्जापुर।
भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर में शुक्रवार को भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अरुण अग्रवाल जी के आवास पर किया गया। सर्वप्रथम भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सूरज प्रकाश जी के चित्र पर सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सूरज प्रकाश जी के कृतित्व पर डालते हुए प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख पर्यावरण सुशील कुमार जी ने सूरज प्रकाश जी के जीवन वृत्त का परिचय प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात प्रकल्प प्रमुख महापुरुषों की जयंती प्रमोद दुबे जी ने बताया कि सूरज प्रकाश जी ने किस प्रकार भारत विकास परिषद की स्थापना की तथा उसे देशव्यापी संस्था के रूप में स्थापित किया। विषम परिस्थितियों में भी वे सहज रहे और देश की सेवा में रत रहे। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह ने सूरज प्रकाश जी के कार्यों के पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ कर गुजरने की बेचैनी सभी के हृदय में होनी चाहिए, जिससे कार्य करने के लिए ऊर्जा मिलती रहती है। हम देश से सब कुछ ले रहे हैं तो देश को कुछ वापस लौटना हमारा कर्तव्य बन जाता है। जिला समन्वयक जवाहर सिंह जी ने कहा कि भारत विकास परिषद मिर्जापुर शाखा सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है तथा शाखा द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बनारस पहुंचने के लिए आवाहन किया। पूर्व जिला समन्वयक एवं वरिष्ठ सदस्य गोवर्धन त्रिपाठी ने मिर्जापुर शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है तथा मिर्जापुर शाखा गरीब एवं वंचित लोगों के लिए सदैव कार्य करता रहता है। इस अवसर पर सदस्यों में नेत्रदान के महत्व को बताया गया तथा नेत्रदान हेतु फार्म वितरित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलू सिंह ने तथा संचालन सचिव अनिल तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन प्रमोद कुमार द्विवेदी प्रकल्प प्रमुख महापुरुषों की जयंती द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री विष्णु नारायण मालवीय, इंजीनियर गोपाल कृष्ण सविता ,रोशन लाल, अभिनव अग्रवाल, प्रदीप पाठक, अरुण कुमार अग्रवाल ,डॉ सुरेश कुमार मौर्य, मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, श्रीमती नूतन अग्रवाल, इंजीनियर जवाहर सिंह, गोवर्धन त्रिपाठी, सुशील कुमार सिंह जी उपस्थित रहे। अरुण अग्रवाल जी तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति महिला संयोजिका श्रीमती नूतन अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के पश्चात सभा समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!