News

विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या के बीच शुरू हो सीधी रेल सेवा, महान विद्वान पं राम किंकर उपाध्याय के नाम पर भटौली पुल का नामकरण व बरैनी तिराहे पर प्रतिमा स्थापित हो: बृजभूषण सिंह

0 चुनार किला में निर्मित हो राजा भर्तृहरि विचार उद्यान
0 भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री श योगी से मुलाकात कर दिया ज्ञापन

मिर्जापुर।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करते हुए कहाकि आपके अद्वितीय निर्णय से निर्मित विंध्य कॉरिडोर से मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले भक्तों की संख्या में बीस गुना वृद्धि हुई है। जगत जननी मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजा, मां काली के भक्त पूरे भारत से मां के धाम में दर्शन करने आते हैं। विंध्याचल आने वाले भक्त सहजता से नैमिषारण्य व तीर्थराज अयोध्या का दर्शन कर सकें, इसलिए जनहित में एक सीधी रेल सेवा विंध्याचल- लखनऊ- अयोध्या का होना अति आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि विंध्याचल वाया लखनऊ – अयोध्या तक ट्रेन चलाई जाए, जिस पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से बात करके चलवाने हेतु आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि गंगा जी पर निर्मित भटौली घाट सेतु जो आपके मुख्यमंत्रित्व काल की यह एक स्वर्णित पूर्ण योजना है। सेतु का निर्माण दक्षिण के भटौली व उत्तर के बरैनी गांव पर स्थित है। पं राम किंकर उपाध्याय जैसे महान विद्धान व रचनाकार का जन्म बरैनी गांव में ही हुआ था। आज के सांस्कृतिक भारत का प्रत्येक रामभक्त रामचरित मानस के महान भाष्यकार व महान रामभक्त पं राम किंकर उपाध्याय जी पर गौरव करता है।
जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भटौली सेतु का नाम पं राम किंकर उपाध्याय सेतु एवं बरैनी तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की कृपा करें। जिससे जनपद का सांस्कृतिक व गौरवशाली व्यक्तित्व सम्मानित हो सके तथा समाज में रामभक्ति स्थापना की अमिट छाप पड़ सके। मुख्यमंत्री ने कराने का आश्वासन दिया।
साथ ही चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने का अनुरोध किया। उन्होंने अनुरोध किया और कहा कि भारतीय संस्कृति में नाथ संप्रदाय व राजा भर्तृहरि द्वारा रचित शतकत्रयी (नीति शतक, श्रृंगार शतक वैराग्य शतक) का अति विशिष्ट स्थान है। इन महान शतकों के रचयिता राजा भर्तृहरि के सम्मान में चक्रवर्ती सम्राट राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने महान चुनार किले का निर्माण कराया था। भारत के महान सांस्कृतिक इतिहास में इन दोनों महान राजाओं का अद्भभुत व अविस्मरणीय योगदान है। वर्तमान पीढ़ी अपने महान इतिहास के बोध से अवगत हो सके तथा विंध्य क्षेत्र के इस अद्वितीय धरोहर के महत्व को प्रत्येक व्यक्ति के चेतना में सकारात्मक विचारों को प्रवाह किया जा सके। इसके लिए जिलाध्यक्ष जी ने चुनार किले पर राजा भर्तृहरि विचार उद्यान बनवाने हेतु मांग किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है।
शिष्टाचार बातचीत में मुख्यमंत्री ने हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव जीत की बधाई दी और आगामी मझवां विधानसभा उपचुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा किये और उचित दिशा निर्देश दिये तथा उक्त तीनों मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!