News

रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव ने चलाया बालिकाओं के बीच जागरूकता अभियान
फोटोसहित
मिर्जापुर।
सुंदर मुन्दर बालिका इंटर कॉलेज कटरा बजीराव में बालिकाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम व सेनेटरी पैड डिस्ट्रीब्यूशन व अनुभवी महिला चिकित्सक द्वारा मासिक धर्म से संबंधित जानकारी बालिकाओं को दिया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति चौरसिया व विशिष्ट अतिथि डॉ अदिति जैन ने विस्तार पूर्वक बालिकाओ को माहवारी से संबंधित जानकारी दिया। डॉ प्रिया जैन जी ने बालिकाओ की कई भ्रांतियां को दूर करने का प्रयास किया। क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन शिवम अग्रवाल द्वारा आये हुए अथितियों का स्वागत किया गया व मोमेंटो व ट्री प्लान्ट दे कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ट सदस्य रो. अमित आहूजा, रो. आशीष मल्होत्रा, रो. संदीप जैन जी, रो.रवि कटारे जी,रो.अमित सिंह, रो. अर्जुन मल्होत्रा, रो. संदीप गुप्ता, रो. शुभम अग्रवाल, रो. सदस्यों की पत्नियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमे मुख्य रूप से, प्रिया जैन, राशि मल्होत्रा, नविता मल्होत्रा, प्रियंका अग्रवाल, अर्चना कुशवाहा, शालिनी श्रीवास्तव रचना सिंह आदि लोग उपस्थित रही।
क्लब की रोट्रेक्ट की टीम ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रोट्रेक्ट की प्रेसिडेंट रितिका अग्रहरि ने बालिकाओ को संबोधित किया और बताया ये एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिससे घबराने की जरूरत नही है। इस दौर से हर बेटी गुजरती है।
लगभग 200 बालिकाओ ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
सेनेटरी पैड का वितरण प्रदीप कुशवाहा वारसी मेडिकल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन जसविंदर सिंह ने किया। समापन आनंद कुमार सिंह सचिव ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!