News

डैफोडिल्स के बच्चों ने निकाली शिवजी की कावड़ यात्रा
फोटोसहित
मिर्जापुर।
श्रावण मास शिवजी को समर्पित महीना होता है, इस महीने में हर तरफ उत्साह, उमंग, हरियाली प्रसन्नता, तन एवं मन को ठंडक प्रदान करने वाला जल यह सभी शिव जी के पृथ्वी आगमन पर ही संभव होता है। इस पवित्र मास की पावन कावड़ यात्रा देखते ही बनती है। सभी शिव भक्ति में लीन हो जाते है। इसी कड़ी में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्रों के द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई एवं बोल-बम के नारों से विद्यालय गुंजायमान हो उठा। बच्चों ने अर्धनारीश्वर के रूप को धारण किया। ऐसा लगा कि साक्षात पृथ्वी पर शिव का आगमन हो रहा हो। पूरा माहौल शिवमय हो गया था। भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षक गण के नेतृत्व में नर्सरी, एलकेजी यूकेजी के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!