News

माता सहाय मिश्र बने विश्व हिन्दू परिषद के मिर्जापुर जिलाध्यक्ष; आरएसएस एवं विविध क्षेत्र के दायित्वधारी पदाधिकारियो ने दी बधाई

मिर्जापुर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मे विभिन्न दायित्वो पर कार्य करते हुए छानबे के खंड कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह, जिला कार्यवाह, सह जिला संघचालक आदि दायित्व का लंबे सभ्य तक निर्वहन कर तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित भाव के साथ संघ साधना मे लगे वर्तमान मे विभाग कार्यकारिणी सदस्य माता सहाय मिश्र को विश्व हिन्दू परिषद का मिर्जापुर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्री मिश्र छानबे खंड के चडैचा गांव के मूल निवासी हैं और वर्तमान मे अकोढी गांव मे निवास करते है। विगत वर्ष इंटर कालेज से सेवानिवृत्त हुए है।

जिलाध्यक्ष पद की घोषणा शंकराचार्य आश्रम प्रयागराज मे रविवार को संपन्न हुए विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय प्रान्त बैठक मे की गयी। बताया कि श्री मिश्र लगभग 45 वर्षो से निरंतर संघ की साधना मे लगे हुए हैं। विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रांत के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण दूबे ने कहा है कि संघ परिवार के विविध क्षेत्र विहिप का जिलाध्यक्ष घोषित होने से विचार परिवार मे खुशी है, श्री मिश्र के अनुभवो का विश्व हिन्दू परिषद को अच्छा लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व मे जनपद का हिन्दू समाज परं वैभव की ओर आगे बढेगा।

श्री मिश्र के जिलाध्यक्ष घोषित होने पर विभाग प्रचारक प्रतोष, प्रान्त सामाजिक सद्भाव प्रमुख शिवमूर्ति, जिला प्रचारक विक्रांत, विभाग संघचालक एडवोकेट तिलकधारी, सह विभाग संघचालक धर्मराज, विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद, विभाग कार्यवाहिका संध्या त्रिपाठी, विभाग बौद्धिक प्रमुख संतोष अग्रहरि, विभाग संपर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी, जिला संघचालक शरद चंद उपाध्यक्ष, जिला कार्यवाह चंद्रमोहन, नगर प्रचारक राजेंद्र प्रथम, नगर कार्यवाह लखन अग्रवाल, कवि सिंह, विमलेश, अखिलेश, रामकृष्ण, प्रदीप पाण्डेय, सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर, जिला, विभाग के प्रवासियों सहित विविध क्षेत्र के दायित्वधारियो ने बधाई दी है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचार प्रमुख विमलेश अग्रहरि ने दी है।

 

रामचंद्र शुक्ल बने विहिप के विभाग मंत्री

मिर्जापुर।  

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल को विहिप का विभाग मंत्री बनाया गया। रामचंद्र शुक्ल को विभाग मंत्री बनने की जानकारी जैसे ही कार्यकर्ताओं को हुई वह खुशी से झूम उठें। प्रयागराज जनपद में संपन्न दो दिवसीय बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री के द्वारा रामचंद्र शुक्ल को विहिप का विभाग मंत्री बनाया गया। रामचंद्र शुक्ल मिर्जापुर जिले के 16 वर्षो तक जिलाध्यक्ष रहें। जिलाध्यक्ष के दौरान श्री शुक्ल ने जिले में कई ऐतिहासिक कार्य कर चुके है। गो – तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कई बार आवाज उठाते रहें। इसके आलावा बिछड़े हिन्दुओं को लाकर हिन्दू धर्म स्वीकार कराकर उन्हें हिन्दू धर्म में जोड़ने का काम किये। हिन्दुओं के समस्याओं के लिए हमेशा से मुखर रहें। विभाग मंत्री बनाये जाने पर जिले के लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई दिया। बधाई देने वालों में विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्या भूषण दूबे, गंगासागर दुबे, अंबरीश सिंह, विजय बहादुर पाण्डेय, संतोष तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल पाण्डेय, अभय शंकर मिश्र, अरविन्द सारस्वत समेत सैकड़ों लोगों ने दूरभाष व सोशल मिडिया पर दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!