News

अनिनियमता बरतने वाले कर्मचारियों को नपाध्यक्ष ने कड़ी फटकार लगाई

मीरजापुर।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पालिका के जलकल और प्रकाश विभाग का औचक निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने सुबह ही ईओ जी लाल के साथ प्रकाश विभाग पहुंचे, जहा विभाग में अनिनियमता बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।उन्होंने प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को जनहित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया।

जहा एक दिन पहले ही लापरवाही बरतने वाले दो कर्मचारियों की सेवा भी समाप्त कर दी थी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में कमी जाए पाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके बाद जलकल कार्यालय पहुंचे, जहा उन्होंने जलमुल्य एवं जनता से संबधित मुख्य बिंदुओं पर जलकल अभियंता को निर्देशित किया।

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही छमिय नहीं होगी सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का ठीक-ठाक निर्माण करें ताकि नगर वासी की समस्याओं का परित समाधान हो सके और शिकायत ना मिले।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!