News

44 वर्षो से निरंतर संघ के साधक सोहन लाल श्रीमाली बने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री; तीन वर्षो से मझवा क्षेत्र मे तैयार कर रहे थे चुनावी पृष्ठभूमि, भाजपा ने जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए सोहनलाल श्रीमाली को राज्यमंत्री बनाकर ओबीसी कार्ड खेला

मिर्जापुर।
लगातार 44 वर्षो तक संघ की साधना करते हुए विभिन्न दायित्वो का निर्वहन करते हुए सह प्रान्त कार्यवाह तक का दायित्व सकुशल निर्वहन करने के उपरान्त भाजपा मे प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए गये सोहनलाल श्रीमाली को शुक्रवार को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया गया। विंध्याचल निवासी सोहनलाल श्रीमाली को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दें कि श्रीमाली मझवां विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, और विगत तीन वर्षो से जबरदस्त प्रवास कर रहे थे। बिना रुके, बिना थके कार्यकर्ताओ ही नही आमजन के घर पर स्नान ध्यान भोजन विश्राम अलग। कभी इस गाव तो कभी उस गाव, कभी कछवा नगर पंचायत तो कभी पड़री चट्टी। इस बीच पिछडा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त हो गए हैं। राज्यपाल ने उनके उपाध्यक्ष पद की घोषणा की है, जिसकी अवधि एक वर्ष होगी। उनकी इस नियुक्ति से राज्यमंत्री का दर्जा भी मिल गया है, जिस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

उल्लेखनीय है कि मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपनी सहयोगी निषाद पार्टी को अपना समर्थन दिया है। इस सीट से विधायक बने डॉ. विनोद बिंद 2024 मे हुए लोकसभा चुनाव मे भदोही से चुनाव जीतकर सांसद बन गए, जिसके बाद सीट रिक्त हो गई है। ऐसी स्थिति में मझवा मे उप चुनाव की सरगर्मी भी बढ़ गई है।

सोहनलाल श्रीमाली ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्व पर के लगभग 44 वर्षों तक सेवा की है। इन दिनों वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे। बता दें कि पिछड़ी जाति से आने वाले श्रीमाली ने मझवां विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की थी और संगठन से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए थे/ लेकिन संगठन ने बिना चुनाव लड़े ही श्रीमाली को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

ऐसे मे उनकी मझवां सीट पर दावेदारी पर सवाल खड़े हो गए है। लगभग तीन वर्षों से वह क्षेत्र में अपनी जमीन बनाने में लगे थे। उनकी उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना के दिन भी प्रदेश की राजधानी में मौजूद थे।
माना यह जा रहा है कि भाजपा ने जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए सोहनलाल श्रीमाली को राज्यमंत्री बनाकर ओबीसी कार्ड खेला है। उनकी सामाजिक जीवनशैली और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पैठ के चलते उनकी नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

संघ परिवार के वरिष्ठ सदस्यों, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, इंजीनियर विवेक बरनवाल सहित विभिन्न संगठनों ने सोहनलाल श्रीमाली को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!