News

मिर्जापुर की समाज सेविका नीलम प्रभात महिला आयोग की सदस्य मनोनीत; कहा- अब तक मुखर होकर महिलाओं की अधिकारों लिए संघर्ष करतीं थीं, लेकिन अब महिलाओं के लिए कुछ करने का मिला है अवसर

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महिलाओं के हक हुकूक की आवाज बुलंद करने वाली मिर्जापुर की समाज सेविका नीलम प्रभात को राज्य महिला
आयोग का सदस्य नामित किया है। अपनी नियुक्ति पर नीलम
ने कहा कि अब तक वो मुखर होकर महिलाओं की अधिकारों
लिए संघर्ष करतीं थीं, लेकिन अब महिलाओं के लिए कुछ
करने का अवसर प्राप्त हुआ है। अपने इस अधिकार का
प्रयोग पीड़ित महिला के पक्ष में उपयोग करूंगी। एक आवाज
पर उनके कंधे से कंधा मिला कर चलने के लिए खड़ी रहूंगी।

      नगर के कतवारू के पुरा निवासिनी नीलम प्रभात वर्ष 1992 में प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और बीएड करने
के बाद समाज सेवा की ओर रूख किया। सोनभद्र के वनवासी आश्रम से जुड़ कर आदिवासी, किसान महिलाओं
की बेहतरी के लिए कार्य प्रारंभ किया। लगभग 25 वर्षो से संघ समर्पित होकर विभिन्न दायित्वो पर रहते हुए वर्तमान मे राष्ट्र सेविका समिति की विन्ध्याचल विभाग बौद्धिक की प्रमुख  के दायित्व का निर्वहन कर रही है।

   इससे पहले यूनिसेफ के एक प्रोजेक्ट से जुड़कर सामाज सेवा, महिला साक्षरता की दिशा में कार्य किया। लखनऊ में रह कर महिला किसानों के फ्लैगशिप कार्यक्रम लगभग 11 वर्षों तक कैंपेन चलाया। पुरुष प्रधान खेती-किसानी के क्षेत्र में महिला किसानों के अधिकारों की वकालत की। वर्ष 2017 में वापस मिर्जापुर लौट आईं। तब से यहीं रह कर महिला सशक्तिकरण, अधिकार आदि को
लेकर समय समय पर आवाज उठाती रहतीं हैं। अंत में उन्हों
ने योगी सरकार को राज्य महिला आयोग में सदस्य मनोनीथ करने पर बधाई दी है।

    श्रीमती नीलम प्रभात के मनोनयन पर विभाग कार्यवाहिका
श्रीमती संध्या त्रिपाठी, विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद त्रिपाठी, सह विभाग संघचालक धर्मराज सिंह, विभाग संघचालक एडवोकेट तिलकधारी आदि ने बधाई दी हो।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!