News

पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने शपथ ग्रहण कर संभाला कार्यभार; लखनऊ से वापस लौटते समय हुआ जगह जगह जोरदार स्वागत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने मंगलवार को औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। यह नियुक्ति राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों, जातियों के सम्मेलनों, रक्षा उपायों से संबंधित शिकायतों के निराकरण और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाने के उद्देश्य से की गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा राज्य पिछड़ा आयोग की नई कार्यकारिणी की घोषणा में अध्यक्ष दो उपाध्यक्ष के अलावा 25 सदस्यों समेत कुल 28 लोगों को शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मिश्रिख के सांसद अशोक रावत, सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग मनोज कुमार सागर, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक सुनील वर्मा और अन्य प्रमुख जन प्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर मौजूद थे।
गौरतलब है कि सोहन लाल श्रीमाली मीरजापुर के विंध्याचल से पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिन्होंने 42 वर्षो तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कीसेवा में लगे थे। इस दौरान पिछले तीन वर्षों से भाजपा में शामिल होकर मझवां विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार माने जाते थे और इन्होंने लगातार तीन वर्षो तक घर घर जाकर शासन की योजनाओं को पहुंचाने के साथ साथ ग्रामीणों की समस्याओं का भी हल करने में लगे थे। जनता भी इनके निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करती रही। हालांकि मझवां विधान सभा की सीट निषाद समाज के खाते में चला गया। फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से जनता की सेवा में अपनी अच्छी पकड़ बनाए हुए थे, जिससे सर्वे के मुताबिक वह प्रबल दावेदार भी माने जा रहें थे। इसी दौरान लखनऊ से बुलाया आया और उन्हें चुनाव लड़ाने से पहले ही अच्छी खुशखबरी सुना दी और पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। इससे उनके किए गए मेहनत का फल प्राप्त हो गया। जनता की सेवा में वह आज भी लगे हैं। इनके इस पद की नियुक्ति से उनके चाहने वालों के चेहरा खिल गया तो लोगों के दिल में खुशी की लहर उमड़ पड़ी थी और लोग लड्डू, वितरण करने और ढोल तासे बजावाकर उनकी जगह जगह स्वागत सम्मान समारोह किया गया। इससे सिर्फ उनके प्रशंसक ही नहीं पूरे जनपद के लोगों ने भाजपा के शीर्ष वहीं उन्होंने जैसे ही यह पदभार ग्रहण किया और पद ग्रहण करने के बाद कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय में उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
वापस घर लौटते समय जगह जगह उनके काफिले को उनके प्रशंसकों द्वारा रोक कर उनका स्वागत, सम्मान करने में लगे रहे। इससे जनपद वासियों ने भाजपा के इस फैसले का खूब जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान उनके साथ रोहित त्रिपाठी, केशव नाथ श्रीमाली, आयुषी, उत्कर्ष पान्डेय, अंशु मिश्र, नीरज यादव, मंगल निषाद, विशाल, रामअवतार, अमर जीत सिंह पटेल, शुभम श्रीमाली, शिव जी मौर्या, स्कक्षम श्रीमाली आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!