News

11 से 17 सितंबर के बीच ही सभी कार्यकर्ता 162012 बूथों पर जाकर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता: अनिल राजभर

मिर्जापुर।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उ0प्र0 सरकार के कैबिनेट मंत्री (श्रम एवं समायोजन, समन्वय विभाग) अनिल राजभर जी रहे। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आये हुए मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधिगण एवं सभी छायाकार बंधुओं का स्वागत अभिनन्दन करते हुए बताया कि आज मुख्य अतिथि आप सभी से संगठन पर्व पर आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के बारे में वार्ता करेंगे।

मुख्य अतिथि पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी व संगठन के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम के कारण हुआ है। साथ में उन्होंने सदस्यता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 वर्ष, 2017 में विशेष सदस्यता तथा 2019 में भी सदस्यता किया था । 2015 में उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाए गए थे। आगे 2019 में 90 लाख अतिरिक्त लोगों की सदस्यता की गई थी।

2022 विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष सदस्यता की गई, जिसमें विशेष रूप से महिला, अनुसूचित और युवा सदस्यता की गई थी और 30 लाख नए सदस्य बनाए गए थे। इस तरह से 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में कुल 3.03 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। 1.83 करोड़ सदस्यों का वेरिफिकेशन भी किया गया। प्रदेश में कुल 1.12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने थे, जो भाजपा के प्रदेश से लेकर बूथ तक पदाधिकारी वर्ग में शामिल रहे। 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है, जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा इसी के साथ एक लिंक आएगा जिस पर जाकर सभी को डिजिटल फॉर्म भरना होगा। जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जाएगा। अभियान का शुभारंभ दिनांक 2 सितंबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदस्य बना कर किया गया है। प्रदेश में 3 सितंबर को माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के साथ ही दिनांक 2 सितंबर शाम 5:00 बजे से 3 सितंबर शाम 5:00 बजे तक उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। इसके बाद दिनांक 4 – 5 सितंबर को माननीय प्रभारी मंत्री एवं जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, पदाधिकारी द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारंभ अपने-अपने जिलों में किया जा रहा है। 31 अगस्त 2024 को हमने सभी बूथ समितियां की तैयारी बैठक की है।

इस बैठक में जनप्रतिनिधि, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी बूथों पर गए थे। प्रदेश के सभी 162012 बूथ पर बूथ समितियों की सदस्यता का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके पहले प्रदेश स्तर पर कार्यशाला 20 अगस्त को एवं जिलों में कार्यशालाएं 22 – 24 अगस्त को की गई। इसी कड़ी में मीरजापुर जिला की कार्यशाला 23 अगस्त को की गई थी। मोर्चा मंडल स्तर पर कार्यशालाएं 26 से 28 अगस्त तक की गई थी । भाजपा सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। इसी क्रम में प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक तथा द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एक मोबाइल नं0 से एक ही सदस्य बन सकता है। सक्रिय सदस्यता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य बनाएगा, अगर कहीं पर नेटवर्क समस्या है वहां पर ऑफलाइन सदस्य बनाया जा सकेगा लेकिन सूचीबद्ध करके उनका नाम, मोबाइल नंबर भरकर सदस्य बनाया जाएगा।

सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना एवं रुपया 100 की धनराशि नमो ऐप के माध्यम से भुगतान करना होगा। सदस्यता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति एक प्रारूप सदस्य बनने वाले की एक सूची दिया जाएगा, जिसको मिस्ड कॉल करने के बाद भरकर जिला, क्षेत्र के माध्यम से प्रदेश को भेजना होगा । भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए 11 से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है। 11 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समितियों के चेयरमैन जाएंगे। 12 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारी पार्टी के मोर्चा कार्यकर्ता विशेष संपर्क के लिए निकलेंगे। 11 से 17 सितंबर के बीच ही सभी कार्य 162012 बूथों पर जाकर संपर्क करेंगे। इसके लिए प्रदेश के 27634 शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र सदस्यता सहयोगी बने गए हैं जो की वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वे सभी बूथों पर सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे तथा कठिनाइयों को दूर करेंगे। प्रत्येक लोकसभा में कम से कम सभी को 100 प्रमुख मतदाताओं से संपर्क करके उनको सदस्य बनाकर उनका समर्थन मांगना है। भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी, कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग युवा, महिला, उद्यमी, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे। भाजपा प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाएगा, क्योंकि यह वर्ष स्व0 अटल जी का शताब्दी वर्ष भी है। इस दिन सदस्यता अभियान में अति विशिष्ट लोगों का यथा चिकित्सक, अभियंता वर्ग, प्रोफेशनल कार्य करने वाले एवं शिक्षक, साहित्यकार और नाट्य कारों, कला वर्ग के विशिष्ट लोगों महिला, युवा, किसान, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, खिलाड़ियों, सहकारिता, स्वयंसेवी संस्थाओं व स्वयं सहायता समूह के पास जाकर सदस्य बनेंगे और उनका सदस्यता कार्ड सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करेंगे। सदस्यता पर्व के दिन सभी सांसद, विधायक अपने आसपास के कम से कम 20 अन्य लोगों को सदस्य बनेंगे। सदस्य बनने के बाद उनके घर पर जाकर घरों पर भाजपा सदस्य का स्टीकर भी लगाएंगे। 1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्गों जातीय समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारी मोर्चा और विभाग एवं प्रकोष्ठ को समूह विशिष्ट संपर्क आयोजित करना है। वर्तमान में पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल अध्यक्ष, मंडल टीम, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सभी को सदस्यता करनी है। सदस्य बनाते समय प्रदेश से भेजे गए फॉर्मेट पर सदस्यता लेने वाले का डिटेल भरनी है। डिटेल पत्रक बाद में हमारे सक्रिय सदस्यता सत्यापन के समय लगेगी। सदस्यता अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न सहायता के लिए भाजपा की हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर संपर्क करें। उक्त प्रेस वार्ता जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने कराया।
उक्त वर्ता में मुख्य रूप से जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा, नगर विधायक पं0 रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, सदस्यता अभियान के संयोजक विपुल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, रविन्द्र नारायण सिंह, दिनेश वर्मा, डॉली अग्रहरि, डीसीएफ चेयरमैन विजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!