News

लोकभवन से सीएम ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1334 अवर अभियन्ताओं को दिया नियुक्ति पत्र

0 जनपद मीरजापुर में विभिन्न विभागों के 11 नव चयनित अवर अभियन्ताओं को विधायक नगर, मड़िहान व छानबें के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया नियुक्ति पत्र

0 लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण
मिर्जापुर।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ्य सेवा चयन आयोग के द्वारा विभिन्न विभागों के लिए नव चयनित 1334 अवर अभियन्ताओं को बुधवार को लखनऊ लोक भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहें।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को जनपद मीरजापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सजीव प्रसारण कर दिखाया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल के अलावा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

प्रदेश में वन चयनित अवर अभियन्ताओं में जनपद मीरजापुर के 11 नवचयनित अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र विधायक नगर, मड़िहान, छानबे व जिलाधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया। नव नियुक्ति अवर अभियन्ताओं में कृषि विभाग के लिए श्री विशाल मौर्य, आशुतोष कुमार सिंह, नगर पालिका विभाग में शुभम साहू, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में अर्जुन यादव, राहुल सिंह, सानू कुमार गौरव, आदर्श निराला, विकास चैरसिया, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में गोविन्द केसरी, रीना तिवारी तथा जिला पंचायत परिषद में एक अन्य अवर अभियन्ता को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में नव चयनित अभियन्ताओं को विधायकगण व जिलाधिकारी द्वारा बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि जिस लाभार्थी को जिस विभाग में नियुक्ति प्रदान की गयी है वे पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!