News

मुख्य वन संरक्षक ने किया एआरपी विजय कुमार श्रीवास्तव के हरियाली भाग-2 का विमोचन

मिर्जापुर।
बेसिक शिक्षा विभाग मीरजापुर में कार्यरत एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ए.आर.पी.) विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय पर्यवेक्षण तथा वृक्षारोपण से सम्बन्धित पत्रिका हरियाली भाग-2 का विमोचन मुख्य वन संरक्षक मीरजापुर क्षेत्र मीरजापुर मनीष मित्तल (आई.एफ.एस.) तथा अरविन्द राज मिश्रा (डी.एफ.ओ.) मीरजापुर के द्वारा अरण्य भवन में मंगलवार को सम्पन्न हुआ।

मुख्य वन संरक्षक मित्तल द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वन विभाग के पेड़ लगाओ, पेंड़ बचाओ, जन अभियान में ए.आर.पी. विजय कुमार श्रीवास्तव के कार्यों की प्रशंसा किया तथा भविष्य में इस कार्य को और भी बृहद स्तर पर करने हेतु प्रेरित किया। वही डीएफओ अरविंद राज मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षको को ‘हरा भरा रहे धरा’ इस उद्देश्य से भी कार्य करना चाहिए।

साथ ही अपने अपने विद्यालयो मे पौधरोपण करके पौधो की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षा से बढकर कोई भी पुनीत का कार्य नही है। ए.आर.पी. विजय कुमार श्रीवास्तव ने इस पुनीत कार्य के प्रेरणास्रोत अपने सभी अग्रजों, शुभचिन्तको व सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!