News

उ0 प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष का भाजपाजनो ने किया स्वागत; माँ भारती के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्न करता रहूंगा: सोहन लाल श्रीमाली

मिर्जापुर।
मंगलवार, 10 सितम्बर को भाजपा जिला कार्यालय पर सायं 4 बजे उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली का स्वागत सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि श्रीमाली बाल्यकाल से स्वयं सेवक और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं। हम जैसे कार्यकर्ताओं का बराबर मार्गदर्शन करते रहे हैं।

आपके आयोग के उपाध्यक्ष बन जाने से पिछड़े वर्ग के लोगों का भला होगा और पिछड़े वर्ग की आवाज बुलन्द करेंगे। आप आगे निरंतर यु ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहे हम सभी कार्यकर्ताओं की यही शुभेच्छा है।

मुख्य अतिथि सोहन श्रीमाली ने भी जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि हम कल भी कार्यकर्ता थे और आज भी कार्यकर्ता हैं। माँ भारती के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्न करता रहूंगा। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है पिछड़े वर्ग की उसपर खरा उतरने का पुरा प्रयाश करूंगा। आप कार्यकर्ताओं के लिए मेरे घर के दरवाजे खुले हैं। साथ में उन्होंने आग्रह किया कि मझवां उप चुनाव में तन मन से लगकर पार्टी को विजयी बनायें।

सम्मान समारोह में प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह पटेल, दिनेश प्रताप सिंह, रविन्द्र नारायण सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, विपुल सिंह, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, लालबहादुर सरोज, मोर्चों के जिलाध्यक्ष आभा पटेल, दिनेश सिंह, प्रणेश प्रताप सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार, प्रिंस अहमद, डॉली अग्रहरि, सुनीता शर्मा, श्याम सिंह, भावेश शर्मा, राजेश कुमार सोनकर, पंकज सिंह चंदेल, राजन केशरी, सुजीत मोदनवाल, रामशिरोमणि मौर्य के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!