News

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन; प्रथम स्थान भगत सिंह, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गाँधी एवं तृतीय स्थान एनी बेसेंट टोली ने किया प्राप्त

मिर्जापुर।

भारत विकास परिषद के पंच सूत्रों मे संस्कार के अंतर्गत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन भागीरथी शाखा के द्वारा बुधवार को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायरेक्टर श्रीमती अपराजिता सिंह, काशी प्रान्त के संगठन मंत्री ऋषि शुक्ला, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख (एक गांव एक शाखा) ललित मोहन खंडेलवाल, जिला समन्वयक जवाहिर सिंह, महिला संयोजिका श्रीमती डॉली सर्राफ़ मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। वन्देमातरम गीत के पश्चात मुख्य अतिथि को महिला संयोजिका ने निर्णायकों को व प्रान्तीय प्रमुखों को अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। ऋषि शुक्ला ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय व ललित मोहन खंडेलवाल ने राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में बताया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में पं० राजपति ओझा (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद व पूर्व जिलाध्यक्ष संस्कार भारती, मीरजापुर), गिरजा शंकर सविता (सेंटर सुपरिटेंडेंट सविता संगीत विद्यालय), प्रमोद मिश्रा (संस्कृत अध्यापक बाबू लाल जायसवाल इंटर कॉलेज) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रानी झांसी बाई टोली (गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज), सरोजनी नायडू टोली (ज्ञानानंद इंटर कॉलेज), एनी बेसेंट टोली (लायंस स्कूल) भगत सिंह टोली (डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब), चन्द्र शेखर टोली (शिव इंटर कॉलेज), बाल गंगाधर तिलक टोली (डैफोडिल्स स्कूल, नारघाट) एवं कस्तूरबा गाँधी टोली (डैफोडिल्स स्कूल संकट मोचन) ने प्रतिभाग किया।

प्रत्येक टोली ने हिन्दी एवं संस्कृत में समूहगान प्रस्तुत किया। जिसके लिये प्रत्येक टीम को प्रत्येक गीत के लिये 7 मिनट का समय दिया गया। प्रत्येक टोली को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिये प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रथम स्थान भगत सिंह टोली द्वितीय स्थान कस्तूरबा गाँधी टोली एवं तृतीय स्थान एनी बेसेंट टोली ने प्राप्त किया। तीनों विजयी टोलियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि व निर्णायकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया गया। विजयी टोली अब प्रान्त स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित की जायेगी।    कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय समूहगान प्रकल्प प्रमुख विन्ध्यवासिनी प्रसाद केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष धीरज सोनी, सचिव विनोद केसरवानी, सूर्य प्रकाश पाठक, दीपक केसरी, राम जी गुप्ता, रचित अग्रवाल, एनी केसरी, श्वेता अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!