News

मठ मंदिरो को माफियाओं का अड्डा कहने पर भाजयुमो ने मिर्जापुर मे फूंका अखिलेश यादव का पुतला

फोटोसहित (42)

मिर्जापुर।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र मोंटी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा “मठ मंदिरों को माफियाओं का अड्डा” कहे जाने का पुरजोर विरोध किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने गणेशगंज तिराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

इस दौरान भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र ‘मोंटी’ ने कहाकि अखिलेश यादव का 2024 के चुनाव परिणाम आने के बाद से मानसिक संतुलन गड़बड़ा सा गया है। जो सनतान धर्म मे मठ मंदिरों को पवित्र स्थान माने जाते है, उसे माफियाओं का अड्डा सकहे जाने का और उनके इस प्रकार से किसी धर्म विशेष के वोट बैंक के लिए ये बयान दिया जाना निंदनीय है।

इस दौरान सह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष उत्कर्ष पांडेय, जिला मंत्री अभिनव सिंह, शशांक त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति दीपक शुक्ला पूर्वी मंडल अध्य्क्ष आकाश गुप्ता, पश्चमी मंडल अध्य्क्ष अश्वनी गुप्ता, नगर मंन्त्री हर्ष राठौर, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन दुबे, प्रशांत उपाध्याय, मगन यादव, रोहित साहू, उज्ज्वल केशरवानी, लक्कड़ यादव, सैफ शेख, अमन जायसवाल एवं विवेक गुप्ता   आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इनसेट मे…..

सपा जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की

फोटोसहित (44)

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीदेवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फुकने पर जिला पुलिस प्रशासन मुकदमा दर्ज करे।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव की लोकप्रियता से लोग परेशान हैं। आने वाले 2027 के चुनाव में जनता इनको सबक सिखा कर रहेगी।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!