News

जरगो नदी मे बाढ का पानी देखने गये दो सगे भाइयो की नहाते समय डूबकर मौत; केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने गहरा दुःख जताया

मिर्जापुर।

चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव में सोमवार को सायं जरगो नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मृत किशोरों की पहचान 8 वर्षीय सिद्धार्थ और 6 वर्षीय श्याम पुत्र बिहारी के रूप में हुई है। दोनों किशोर अपने घर से कुछ दूर जरगो नदी की तरफ गंगा का बाढ देखने चले गए और नहाने लगे। बताया जाता है कि तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनो डूब गए।

बताते है कि जो गंगा के बाढ़ के पानी को देख रहे थे, दोनों किशोरों को डूबते हुए देखा और शोर मचाकर बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक दोनों किशोर पानी मे डूब चुके थे। जानकारी होते ही परिजन और गांव के ग्रामीणों ने काफी मेहनत के बाद दोनों किशोरों के शव को एक किशोर को गांव मे नियुक्त आशा द्वारा तत्काल निजी अस्पताल मे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक किशोरों के पिता बिहार में खेती-बाड़ी करके अपना जीवन यापन करते हैं। दोनों किशोर परिवार में एक बहन के दो भाई थे और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 और 2 में पढ़ते थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह, राजस्व विभाग और पुलिस के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिए।

केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने गहरा दुःख जताया
मिर्जापुर।
जिले के चुनार थाना क्षेत्र के बगही गांव में दो बच्चों के बाढ़ के पानी में डूबने से मौत की खबर मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री व सांसद मिर्जापुर श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने गहरा दुःख जताते हुए शोकं संवेदना व्यक्त किया हैं।उन्होंने मृतक के परिवारजन को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!