News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया श्रमदान
मिर्जापुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विधायक रत्नाकर मिश्रा, नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपरजिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला, ईओ जी लाल, सभासद, भाजपा कार्यकर्ताओ एवं पालिका के अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने विंध्याचल मंदिर के परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया।इसके बाद नपाध्यक्ष ने दक्षिणी शबरी वार्ड के सभासद के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंचकर मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया एवं सभी ने मिलकर चौराहे पर श्रमदान भी किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की पीएम मोदी के जन्मदिन पर विंध्यधाम एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर साफ सफाई कर श्रमदान किया गया है। सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता हीं सेवा अभियान के अंतर्गत दो अक्टूबर तक नगर के विभिन्न वार्डो में साफ सफाई कर श्रम दान किया जायेगा। लोगो को भी इस अभियान में शामिल होकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जागरूक किया जायेगा।पालिका के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर अमित श्रीनेत, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, सफाई निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!