News

इंजीनियर विवेक बरनवाल ने एक हजार लोगो को ग्रहण कराई सदस्यता; कहा- केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के कारण जनता का पार्टी के प्रति बढा विश्वास

0 प्रतिदिन शहर के विभिन्न मुहल्ले मे पहुचकर ग्रहण करा रहे भाजपा की सदस्यता
0 कहा- ऑनलाइन सदस्यता के लिए आप सभी 8800002024 पर करे मिस्ड कॉल, अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न सहायता के लिए पार्टी के हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर संपर्क

मिर्जापुर।
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2 सितंबर 2024 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सदस्यता ग्रहण कर चलाए गये सदस्यता अभियान के अंतर्गत मीरजापुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ई० विवेक बरनवाल के द्वारा 1000 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके भारतवासियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जबरदस्त विश्वास है कि पार्टी देश और राष्ट्र हित मे काम कर रही है। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश में मोदी जी एवं योगी जी के द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उससे प्रभावित होकर एवं लाभान्वित होकर लोग पार्टी की सदस्यता बहुत तेजी से ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होने कहाकि वर्ष 2024 भारतीय जनता पार्टी का संगठन वर्ष है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है, जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा। इसी के साथ एक लिंक आएगा जिस पर जाकर सभी को डिजिटल फॉर्म भरना होगा। जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जाएगा।

श्री बरनवाल ने कहाकि इस अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर  को प्रधानमंत्री जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा सदस्य बना कर और प्रदेश में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री द्वय द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जा चुका है। बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक तथा द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

बताया कि एक मोबाइल नं0 से एक ही सदस्य बन सकता है। अगर कहीं पर नेटवर्क समस्या है वहां पर ऑफलाइन सदस्य बनाया जा सकेगा लेकिन सूचीबद्ध करके उनका नाम, मोबाइल नंबर भरकर सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी, कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग युवा, महिला, उद्यमी, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी के पास जाकर सदस्य बनाया जा रहा है।

प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जा रहा है, क्योंकि यह वर्ष पूर्व पीएम स्व0 अटल जी का शताब्दी वर्ष भी है । इस दिन सदस्यता अभियान में अति विशिष्ट लोगों का यथा चिकित्सक, अभियंता वर्ग, प्रोफेशनल कार्य करने वाले एवं शिक्षक, साहित्यकार और नाट्य कारों, कला वर्ग के विशिष्ट लोगों महिला, युवा, किसान, प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, खिलाड़ियों, सहकारिता, स्वयंसेवी संस्थाओं व स्वयं सहायता समूह के पास जाकर सदस्य बनाकर और उनका सदस्यता कार्ड सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कराया जा रहा है।

इंजीनियर विवेक बरनवाल ने बताया कि 1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्गों जातीय समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारी मोर्चा और विभाग एवं प्रकोष्ठ को समूह विशिष्ट संपर्क किया जाएगा। कहाकि आमजन सदस्यता अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न सहायता के लिए पार्टी के हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर संपर्क कर सकते है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!