News

बाइक सवार अधेड़ की गिरकर मौत
अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा थाना अंतर्गत इमलिया चट्टी चौकी क्षेत्र के जरगो जलाशय (बांध) के समीप बाइक सवार अधेड़ की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस घटना मे अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को वीरेंद्र सिंह पुत्र भगौती सिंह 52 वर्षीय निवासी जगरनाथपुर बंगला देवरिया थाना चुनार बाइक से जरगो जलाशय अपने दोस्तों के साथ घूमने गए हुए थे। तभी पिकनिक मनाकर जरगो जलाशय (बांध) से घर वापस जा रहे थे तभी सड़क पर गढ्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गए और उनको सर में गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी डायल 112 पी आर वी पुलिस को दी मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले गई, जहां उपस्थित चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना की जानकारी पर भाकियू के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने बताया की मृतक चचेरा भाई है। और जगरनाथपुर के गांव के पूर्व प्रधान भी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेडिया व बालू घाट मुहल्ले मे बाढ़ राहत सामग्री (किट) का वितरण
फोटोसहित
चुनार, मिर्जापुर।
बृहस्पतिवार को मण्डल अध्यक्ष चन्द्रहाश गुप्ता, तहसीलदार योगेन्द्र शरण शाहने बाढ़ ग्रस्त इलाके में राहत सामग्री ( किट) का वितरण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, मण्डल महामंत्री अभिलाष राय, नायब तहसीलदार संजय, गरिमा यादव, पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह एड0, राजकुमार सिंह, रामबृक्ष पाल व राजस्व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!