News

नपाध्यक्ष ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती; जन्मदिवस पर बूथ नंबर 250 पर तमाम लोगो को दिलाई भाजपा की सदस्यता

मिर्जापुर।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ दीनदयाल चौराहा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। जन्मदिवस के अवसर उन्होंने बूथ नंबर 250 पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं सहित कई लोगो के घर पहुंचकर 8800002024 टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कराकर भाजपा का सदस्य भी बनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत है। उन्ही के विचारों,आदर्शों और सिद्धांतों के आधार पर जन-जन तक जनकल्याणकारी योजनायों को पंहुचाया जा रहा है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिये कई कार्य किये थे। वह चाहते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे।
भाजपा सरकार भी अंत्योदय सिद्धांत को साकार कर जन-जन तक जनहित योजनायों को पहुँचाने का काम कर रही है।पीएम मोदी जी ने उनके एकात्म मानववाद को अपनाया है और उन्ही के सपने को साकार करने के लिए देश में कई योजनाओं को लागू किया है। आज उनके जयंती पर उन्हें नमन किया गया है और उनके जन्मदिवस पर कई लोगो को भाजपा का सदस्य भी बनाया गया है। इस मौके पर सभासद संदीप तिवारी, अलंकार जायसवाल, अजय मोदनवाल, धीरज सोनकर, रूपेश यादव, शशिधर साहू, श्रीकिशन कसेरा, जिला मंत्री गौरव उमर, अमित श्रीनेत, सचिन जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, सूरज निषाद, प्रीतम केशरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिटायर हुए मृतक कर्मचारी के परिजनों को नपाध्यक्ष ने सौंपा चेक
मिर्जापुर।
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने लालडिग्गी स्थित प्रधान कार्यालय पर बुधवार को रिटायर होकर मृत कर्मचारी के परिजनों को नपाध्यक्ष ने चेक प्रदान किया। नपाध्यक्ष ने सेवानिवृत हुए मृतक कर्मचारी स्व.सुभाष श्रीवास्तव की पत्नी और बेटे को संचित निधि की राशि ₹ 1,29,859 का चेक सौंपा।
इस मौके पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों के बकाए का तत्काल भुगतान किया जा रहा है। साथ ही उन्होने कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि रिटायर्ड कर्मचारी के पावन का हर हाल मे भुगतान समयानुसार अवश्य किया जाय।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!