News

सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुँचा बजहां
0 प्रदेश में हत्या व बलत्कार की घटनायें चरम पर: देवी प्रसाद चैधरी
फोटोसहित
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी के नेतृत्व में मझवां विकास खण्ड के कछवां थानान्तर्गत ग्राम बजहां पहुँचा। जहाँ 10 वर्षीय बालक अंशु पुत्र सचानू राम की जघन्य हत्या किये जाने की घटना की जाँच एवं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने हेतु समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुँचा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि प्रदेश में हत्या व बलत्कार की घटनायें चरम पर है। इस सरकार से किसान, व्यापारी भी परेशान है। जनपद में भी घटनाओं का इजाफा हुआ है। जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इन्हे सबक सिखाने का काम करेगी। श्री चैधरी ने कहा घटना की जानकारी की रिपोर्ट बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को भेजी गई है। इस मौके पर बालक के पिता सचानू राम को आर्थिक सहायता राशि भी दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में राजेश भारती, संजय यादव, इन्दू कुमारी, सियाराम जैसल, रामगोपाल बिन्द, रामजी मौर्या, आदर्श यादव, अमिताभ पाण्डेय, सुभाष पटेल, झल्लू यादव, संतोष गोयल, सत्य प्रकाश यादव, सतीश मिश्रा, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, कौशिक कन्नौजिया भूप नारायण यादव, भरतलाल बिन्द, राजेन्द्र यादव, अरशद अली, अजय पटेल, अखिलेश पाल, अनुपम बिन्द, अरविन्द पाल, रोहित बिन्द, रवि यादव आदि शामिल थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!