News

पं. दीनदयाल की जयंती पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने घर-घर संपर्क कर बनाया भाजपा का सदस्य
फोटोसहित
मिर्जापुर।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गणेशगंज वार्ड के सभी बूथों पर सघन संपर्क कर घर-घर जाकर लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा गरीब, कमजोर, दलित, पिछड़ों के लिये आवाज उठाते थे। पिछले कई सालों से भाजपा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किये गये सामाजिक कार्यो एवं उनकी अंत्योदय सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँच रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तमाम विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन, सुमंगला योजना, गरीब कन्याओं के शादी के लिये सामान सहित कई योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।इस अवसर पर प्रीतम केसरवानी, संतोष सोनी, अवधेश सोनी, बाबा, अशोक सोनी, शिवकुमार गुप्ता, जय सिंह जायसवाल, इंद्र जायसवाल शशांक जायसवाल, बंटी सोनकर अनूप जायसवाल, राकेश सोनी, दीपा उमर, केदार सोनी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!