News

सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पर्व के समान:- ई० विवेक बरनवाल

फोटोसहित

मिर्जापुर।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिनांक 2 सितंबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत प्रथम सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी और उसके बाद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को सदस्यता दिलाई। इसी अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ता ई० विवेक बरनवाल ने भी 2 सितंबर 2024 को सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत लगातार घर घर, बाजार, मंडियों में लोगों के बिच पहुंचकर 30 सितंबर 2024 तक 2000 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

ई० विवेक बरनवाल ने बताया की जब वह लोगों से सदस्यता के लिए संपर्क करने के लिए जनता के बिच जातें थें उनको यह भी पता चलता था कि कौन सा व्यक्ति माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ ले रहें।

जनता के बिच संपर्क के दौरान वरिष्ठ लोगों को द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद भी दिया गया कि उन्होंने सभी 70 साल से वरिष्ठ जनों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का काम किया।

इंजीनियर विवेक बनवाने ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत होते ही जब इसके संबंध में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तभी से उनके बताए हुए बातों पर चलते हुए इंजीनियर विवेक बरनवाल जी ने 2000 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

पूरे उत्तर प्रदेश में अभी तक लगभग 1.5 करोड़ के आसपास लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और अभी अभियान अक्टूबर माह में भी चलता रहेगा। इस अभियान के अंतर्गत जब भी जनता से अनुरोध किया गया कि आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन जाइए तो सभी लोगों ने सहर्ष इसको स्वीकार करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इंजीनियर विवेक बरनवाल ने अपने सहयोगी वीरेंद्र बिंद, मनिष दूबे, संतोष मौर्या, शैलेंद्र पांडेय, सुनिल यादव, शर्मिला कशेरा, स्वाति जायसवाल आदि लोगों को सदस्यता अभियान में मदद करने के लिए धन्यवाद कहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!