News

शारदीय नवरात्र मेला के तृतीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

मीरजापुर।

मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दौरान स्थानीय रोजवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद (पर्यटन/संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव-2024 के तृतीय दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया। तत्पश्चात अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलो के कलाकारो को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमो में लोकगायक पतालू यादव मीरजापुर भजन, लोकगायिका कल्पना गुप्ता व लोकगायक गणेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा लोकगीत, आनन्द देवा मीरजापुर माता अष्टभुजा देवी व विंध्याचल के महिमा आधारित लोकगीत, मीरजापुर की रागिनी चन्द्रा देवी देवी गीत व कजरी गायन की प्रस्तुति कर लोगो को भक्तिमय किया गया। भदोही के रमेश भवरा देवी गीत, लक्ष्मी रागिनी लोकगायन की प्रस्तुति दी गई। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज सौजन्य से आए हरियाणा के कलाकार मनोज जाले एवं दल के द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन कराया गया। तत्पश्चात संस्कृति विभाग लखनऊ की कलाकार एवं प्रयागराज निवासी दीप शिखा एवं दल के द्वारा ढेढिया नृत्य प्रस्तुत कर मनोरंजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व गणमान्य रहे।

 

विंध्याचल सांस्कृतिक मंच पर दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को आयोजित हुए प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम

1-सुफिया बेगम मीरजापुर देवीगीत
2-रानी सिंह मीरजापुर देवीगीत
3-विनय कुमार (मधुकर) मीरजापुर देवीगीत,
4-शिव लाल गुप्ता मीरजापुर देवीगीत
5-रेखा रानीध्नितेश गौड़ मीरजापुर देवीगीत
6-पर्णिका श्रीवास्तव लखनऊ कथक नृत्य
7-नृत्यांजलि फाउडेशन लखनऊ रामायाण आधारित लघु नाटिका
8-गजाधर सोनभद्र कर्मा नृत्य

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!