मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नवरात्र मेला के तीसरे दिन विन्ध्याचल में ड्यूटी में तैनात सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटो के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी लेते सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के साथ दिनांक 05 अक्टूबर 2024 की देर रात्रि मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा कालीखोह मन्दिर परिसर में लगाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरे के बारे में जानकारी लेते हुए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात अधिकारी व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मां अष्टभुजा मन्दिर, भैरव कुण्ड का भी निरीक्षण किया तथा मन्दिर के पास ही चल रहे निशुल्क भंडारे में पहुंचकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा चन्दिका मन्दिर प रामगया घाट पहुचंकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
डीएम प्रियंका निरंजन ने ने मेला क्षेत्र में देर रात्रि भ्रमण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए ड्यूटीरत जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
You May Also Like
जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने चुनार मे निर्माणाधीन वाह्य न्यायालय का किया निरीक्षण
- October 22, 2024
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। जनपद न्यायधीश अनमोल पाल, अपर जनपद न्यायधीश प्रथम बलजोर सिंह व डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार…
सेबिष्को कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे हुई टीमो की जोर आजमाइश
- October 22, 2024
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। सेबिष्को कप क्रिकेट प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम मेड़िया चुनार मिर्जापुर के ग्राउंड पर खेले जा रहे प्रतियोगिता…
विन्ध्याचल के होटल मे मित्र की पत्नी संग गये सफाईकर्मी की रहस्यमय मौत, महिला के जहर खाकर मरने की पुलिस ने की पुष्टि
- October 22, 2024
- 0 Comments
मिर्ज़ापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहा स्थित रामसदन लाज के कमरे में एक महिला के साथ…