News

विन्ध्य महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक नगर ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

मिर्जापुर।

मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दौरान स्थानीय रोजवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद (पर्यटन/संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव-2024 के अष्टम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने किया।

तत्पश्चात विधायक नगर रत्नाकर मिश्र व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलो के कलाकारो को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमो में मीरजापुर रामनरायन यादव लोकगीत, किरन चैरसिया देवीगीत, जटांशकर चैलर नृत्य, रामलखन देवीगीत, विद्यासागर प्रेमी, हरीश चन्द्र लोकगीत, पंकज कुमार देवीगीत, रविंशकर शास्त्री विन्ध्याचल मीरजापुर भजन, निर्मला प्रजापति देवीगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया गया। वाराणसी के कलाकार सरोज वर्मा देवीगीत, भदोही के विष्णु यादव देवीगीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव, रक्षा उमर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

आज 11 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम

1-पद्श्री मालिनी अवस्थी लखनऊ, देवीगीत, भजन
2-अराधना सिंह वाराणसी शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, भोजपुरी
3-विपुल चैबे जौनपुर शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, भोजपुरी

4-श्रीबंदा बैरागी मुम्बई, शास्त्रीय संगीत, लोकसंगीत आदि
5-शिवांगी उमर मीरजापुर कथक नृत्य
6-दीनानाथ यादव भदोही लोकगायन
7-कीर्ति साहनी मीरजापुर लोकगयान, कजरी, भोजपुरी आदि
8-रिंकी देवी मीरजापुर लोकगयान, कजरी, भोजपुरी आदि
9-मुस्तकीम मीरजापुर देवीगीत,
10-कुसुम वर्मा, लखनऊ अवधी लोकगायिका

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!