News

विंध्यधाम में सेवा विभाग द्वारा चल रहे शिविर मे भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने भक्तजनो मे बांटा फलाहार

मिर्जापुर।

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज जायसवाल शुक्रवार को विन्ध्याचल पहुचे, जहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से आयोजित फलाहा वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फलाहार का इतरण किया।
सर्वप्रथम सेवा विभाग के शिविर मे मा विन्ध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन किया।

तत्पश्चात उन्होंने शारदीय नवरात्रि के नवमी तिथि को विंध्याचल पहुंचने वाले माता के भक्तो का फलाहार का वितरण किया। बता दे विंध्याचल धाम प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, यहां प्रतिवर्ष विभिन्न प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। जहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहले ही दिन से सेवा विभाग द्वारा फलाहार का वितरण शुरू किया गया था। जिसका शुभारंभ विभाग प्रचारक प्रतोष जी भाई साहब ने शुभारंभ किया था।

तत्पश्चात क्रमश दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली, विभाग संपर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी जी, लोकतंत्र सेनानी राजेश जी ने भी पिछले दिनो कैम्प ए पहुचकर फलाहार वितरण किया।
नवमी तिथि को फलाहार वितरण कार्यक्रम मे जिला सेवा प्रमुख कवि सिंह जी, सह नगर कार्यवाह शैलेश जायसवाल जी, जिला बौद्धिक प्रमुख गुंजन जी, अभिषेक जी, विनोद छी, पेशकार बाबूराम गुप्ता जी, शिवांशु सिंह जी सहित अन्य मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!