News

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने देश-प्रदेश वासियो को दी बिजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने “विजयदशमी” के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने “विजयदशमी” के पर्व के अवसर पर देश व प्रदेश व अपने संसदीय क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि  विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि कुछ भी हो अंत में जीत सत्य की ही होती है। विजयदशमी का पर्व  अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय  बुराई पर अच्छाई की विजय ,पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर क्षमा की विजय और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने आज ही के दिन रावण और माता दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था इसलिए संपूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें आशा उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।
आप सभी को “विजयदशमी” पर्व के शुभ पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने “विजयदशमी” पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
लखनऊ।

अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व उ० प्र० मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने “विजयदशमी” के पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। संपूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व हमें आशा उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।
आप सभी को “विजयदशमी” पर्व के शुभ दिन पर  प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!