News

पूर्वाचल प्रसिद्ध मिर्जापुर के बरियाघाट विजयदशमी मेले मे पंद्रह लाख दर्शनार्थियो ने किया नयनाभिराम झाकियो का दीदार

0 परिवार समाज मे कर्तव्य अनुपालन के लिए रामायण को करे आत्मसात: अनुराग सिंह

0 रिश्तो को जीवंत बनाने के लिए बिना पैसे वाली तीन फैक्ट्री जरूरी: विनीत सिंह

मिर्जापुर।

श्रीरामलीला कमेटी बरियाघाट के तत्वाधान में पूर्वाचल के प्रसिद्ध विजयादशमी मेला का शानदार समापन हुआ। श्री पंचमुखी महादेव जी महाराज के अद्भुत श्रृंगार के साथ श्री राम दरबार, श्री तिरूपति बाला जी, विन्ध्य कारीडोर, रतन टाटा, काशी कोतवाल की झॉकी के साथ दर्जनों अन्य आकर्षक झाँकी बनायी गयी।

मेला के मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह व कमेटी के संरक्षक नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, अदानी ग्रुप के सुनील कुमार, ठाकुर एके सिंह सहित जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एसपी अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, एक्सईएन विद्युत, एसडीओ, ईओ गोवा लाल का पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कहाकि यह मेला नही, बल्कि महामेला है। इतनी अपार भीड यूपी के किसी मे दशमी मेले मे नही देखी। पंद्रह से बीस लाख भक्त मात्र सात आठ घंटे मे सुव्यवस्थित दर्शन कर रहे है यह महादेव जी की कृपा से ही हो रहा है।

उन्होने कहाकि भारतीय संस्कृति मे रामायण और महाभारत दो ग्रंथ है। यदि हमे परिवार व समाज मे कर्तव्य अनुपालन के लिए सीख देनी है तो रामायण को आत्मसात करना होगा। अधिकार की बात करनी है तो महाभारत जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। इसलिए समाज को रामायण के चरित्र को आत्मसात करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहाकि रिश्तो को जीवंत बनाने के लिए तीन फैक्ट्री जरूरी है और यह तीन फैक्ट्री बिना पैसे के लग सकती है। ब्रेन मे आइस फैक्ट्री, जुबां पर सुगर फैक्ट्री और आखो मे लव फैक्ट्री बनाकर रखे। इससे सदाचरण धर्म का पालन होगा और इसके विपरीत कृत्य से दुराचरण धर्म होगा। दशहरे के दिन प्रभु राम से संसार को भाई भाई प्रेम, पत्नी धर्म, पितृ धर्म आदि का पालन का सीख लेना चाहिए। लेकिन आज स्थितिया विपरीत हो गयी है। भाईचारा प्रेम रिश्ता नाता बने रहना चाहिए, इसका प्रयास करना चाहिए। खेत का फूट ठीक होता है, लेकिन घर का फूट खतरनाक है।

धनुष यज्ञ के बाद विदाई के समय का वर्णन करते हुए कहाकि सबसे बडा धनवान और दानी बिटिया का बाप होता है। बेटा का बाप छोटा ही रहेगा। इस दौरान जय जय श्री राम का उद्घोष करते रहे।

सभी के सहयोग के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीनेत एवं महामंत्री संतोष ऊमर ने आभार व्यक्त किया। मेले मे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका परिषद, बिजली विभाग एवं पत्रकार बन्धुओं का विशेष सहयोग मिला। आज रविवार, 13 अक्टूबर 2024 रात्रि 9 बजे से विशाल देवी जागरण का कार्यक्रम कमेटी के द्वारा आयोजित है।

इस दौरान प्रमुख रूप से संस्थापक सदस्य अक्षयवर नाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शत्रुघन केशरी, सतीश चन्द्र सर्राफ, प्रदीप कुमार गुप्ता, विमलेश अग्रहरी, जाह्नवी कसेरा, हेमंत सिंह, विपिन कुमार, उमा बरनवाल, संजय यादव, सनत केशरी, सुमित जायसवाल, राहुल जैन, अजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अभिनव प्रताप सिंह, शिवम कसेरा, सभासद राधेश्याम गुप्ता आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!