News

विन्ध्याचल के होटल मे मित्र की पत्नी संग गये सफाईकर्मी की रहस्यमय मौत, महिला के जहर खाकर मरने की पुलिस ने की पुष्टि

मिर्ज़ापुर।

विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहा स्थित रामसदन लाज के कमरे में एक महिला के साथ रुके व्यक्ति का सोमवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, जिससे क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई। साथ मे आई महिला लापता पाई गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल में जुटी, तो पता चला कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे परिजन जिला अस्पताल ले गये, जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। महिला सफाई कर्मी के मित्र की पत्नी बताई गयी है।

जानकारी के मुताबिक देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव निवासी संतोष कुमार 40 पहाड़ी ब्लाक में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि वह सोमवार को 11 सुबह बजे ग्राम बर्जी मुकुंदपुर थाना क्षेत्र पड़री जनपद मीरजापुर की निवासिनी अपने मित्र की पत्नी के साथ विंध्याचल के एक होटल में आकर कमरे में रुका था। शाम को छह बजे उनको होटल से जाना था। जब वह शाम छह बजे चेक आऊट नही किया, तो होटल का मालिक सात बजे के बाद कमरा खाली कराने गया, दरवाजा पर पहुचा तो वह सन्न रह गया। कमरा खुला हुआ था और संतोष मृत अवस्था में जमीन के नीचे गिरा हुआ था। आनन-फानन में होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सीओ सिटी विवेक जावला मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गये।

जाच पडताल के बाद सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 को समय सायं करीब 6.30 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत राम सदन लॉज में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक टीम एवं थाना विन्ध्याचल पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचा गया। जांच मे पाया गया कि संतोष कुमार पुत्र साधुराम मौर्या निवासी शाहपुर चौसा थाना को देहात जनपद मीरजापुर उम्र करीब-41 वर्ष का निवासी है।

साथ में टैबलेट भी पायी गयी तथा गहनता से जांच किया गया, तो पता चला कि संतोष कुमार उपरोक्त एक महिला के साथ इस लॉन में सोमवार को सुबह करीब-11 बजे दाखिल हुआ, उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बारे मे जानकारी की गयी, तो यह जानकारी प्राप्त हुई कि यह महिला उसी के मित्र की पत्नी है।

यह सूचना महिला को प्राप्त हुई तो महिला द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया गया। महिला ग्राम बर्जी मुकुंदपुर थाना क्षेत्र पड़री जनपद मीरजापुर की निवासिनी है। जब महिला की तबीयत बिगड़ी, तो परिवारीजनों द्वारा महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शांति एवं कानून व्यवस्था का स्थिति सामान्य है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!