News

एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज की ओर से आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार औषधीय पौधों का वितरण
फोटोसहित
मिर्जापुर।
9वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार मिर्जापुर की ओर से आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार चुनार नगर पालिका परिषद के गौरव पैलेस लॉन में आम जनता को औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह एवं आयुर्वेद संकाय के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में तुलसी, एलोवेरा, आमलकी, पथरचट्टा, ब्रायोफिलम एवं हल्दी जैसे औषधीय पौधों का वितरण किया गया एवं उपस्थित लोगों को इन पौधों के औषधीय गुणों उनके स्वास्थ्य लाभों एवं दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. जिससे आयुर्वेद की महत्ता को समझने और जीवनशैली में इन पौधों का प्रभावी उपयोग करने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने आयुष मंत्रालय की इस पहल की सराहना की एवं इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!