मिर्जापुर।
नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मझवा विधानसभा के कछवा मण्डल के जमुआ बाजार में घर घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्या के लिये प्रचार कर वोट मांगा। उन्होंने आमजन से कहा की आगामी बीस नवंबर को अपने घरों से निकलकर भाजपा प्रत्याशी को वोट दे, जिससे डबल इंजन की सरकार में मझवा के विकास को और गति मिल सके। इस जन संपर्क में मंडल अध्यक्ष राजन केसरी, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी गुप्ता, बूथ अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पृथ्वी नाथ तिवारी, सभासद ज्योति चौरसिया, मनोज दुबे, आनंद राज केसरी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं मंडल पदाधिकारी बूथ अध्यक्षगण मौजूद रहे।
