मिर्जापुर।
नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मंडल पदाधिकारियों के साथ गैपूरा के अटल चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 100वी जयन्ती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। बता दे पूरे देश मे भाजपा अटल जयन्ती मना रही है। 1980 में जनता पार्टी से अलग होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी और पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। आज उन्ही के आदर्शों और नीतियों पर चलते हुये भाजपा ने 02 सीटो से 300 से ज्यादा सीटो का सफर तय किया है। तमाम देशों के विरोध और प्रतिबंधों के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में परमाणु बम का सफल परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति देश बनाया। आज उन्ही की देन है भारत शक्तिशाली देशो की श्रेणी में शुमार है। अटल बिहारी वाजपेयी देश हित में कड़े फैसले लेने में नही हिचकते थे। अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी हित से पहले देश हित का सोचते थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नक्से कदम पर चलते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देशहित मे कड़े फैसले लेने में नही चूकते।
