मिर्जापुर।
गुरुवार, 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) पटेंगरा नाला चौराहा विंध्याचल में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने स्वजन फाउंडेशन के सचिव सुरेश प्रताप सिंह के सौजन्य से सभी निवासरत वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को ऊनी स्वेटर, टोपी, मोजा और जूता/जूती वितरण किया। आश्रम में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले वृद्ध माता पिता लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरण किया गया। सभी वृद्ध लोग आयुष्मान कार्ड और ऊनी कपड़े, जूता पाकर काफी खुश हुए। विधायक ने कहाकि सरकार आप लोगों के लिए बहुत कुछ कर रही है आप लोग उसका लाभ लीजिए और आनंद लीजिए, खुश रहिये। यह वृद्धाश्रम केवल आश्रम नहीं है यह आपका अपना घर है। यहां पर आप लोग एक परिवार की तरह रहिए और अपने को एक परिवार का सदस्य मानिए। आपस मे मिल जुल कर भाई बन्धु की तरह यहां रहिए। हम हमेशा आप लोगों के साथ हैं। कभी भी हमारी जरूरत आपको लगे तो आप लोग हमारे पास किसी भी समय हमसे आकर मिल सकते हैं। अपने बीच में जनपद के बहुचर्चित विधायक को पाकर सभी वृद्ध लोग काफी खुश हुए। विधायक ने कहा कि आश्रम के सभी कर्मचारी आप लोगों का अच्छे से ध्यान रखते हैं। मुझे बराबर यहां का हाल चाल मिलता रहता है। हम संजय शर्मा से यहां की खबर बराबर लेते रहते हैं। इस अवसर पर आश्रम अधीक्षक संजय शर्मा और सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
