मिर्जापुर।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सनातन विरोधी बयान ‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म हो जाऐगी’ पर कड़ी आपत्ति वयक्त करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा है कि महाकुंभ के पावन पर्व पर गंगा मइया का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का सनातन विरोधी सोच उजागर हो गया है। यह करोड़ो हिन्दूओ का अपमान है, देश के करोड़ों हिन्दू आस्था के अपमान पर कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगे। गंगा हमारे लिए नदी ही नहीं, एक माँ भी है। पुराणों में आता है कि ‘गंगाया: जले कीटाणव: न जयंते’
कांग्रेस पार्टी की नेता सोनियां गांधी और राहुल गाँधी को करोड़ों हिन्दूओ से तत्काल माफी मांगनी चाहिए। काग्रेस आस्था का अपमान कर रही हैं। यदि हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म के खिलाफ भी बोल कर दिखाए। काग्रेस अध्यक्ष द्वारा हिन्दू आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं, वह भी तब जब पूरा देश कुंभ मय है।
