मिर्जापुर

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत बने अस्थायी विश्राम स्थल का किया निरीक्षण

0 जिलाधिकारी ने स्वंय झांकी पर पहुँचकर श्रद्धालुओं को लाइन में लगाकर करवाया मां का दर्शन
फोटो सहित
मिर्जापुर।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन महाकुम्भ मेला-2025 के दृष्टिगत गुलाब कली बालिका इण्टर कालेज मोहनपुर जिगना, महाशक्ति इण्टर कालेज बिहसड़ा, वैद्य श्रीकान्त पाण्डेय कन्या इण्टर कालेज भटेवररा में बनाए गए अस्थायी विश्राम स्थल (होल्डिंग एरिया) का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि मेन सड़क पर अस्थायी विश्राम स्थल से सम्बन्धित होर्डिंग लगवाए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओ को यह जानकारी हो सके कि यहां पर निशुल्क विश्राम स्थल बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखते हुए शौचालयों की निरंतर साफ सफाई कराते रहें। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कालीखोह मन्दिर पहुचंकर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं से साथ विन्रम व्यवहार रखते हुए उन्हें सुगमतापूर्वक दर्शन कराए। जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल पहुंचकर परिक्रमा पथ व झांकी दर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर की निरंतर साफ सफाई कराते रहें।
उन्होंने श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही साथ जिलाधिकारी ने स्वयं झांकी पर पहुँचकर श्रद्धालुओं को लाइन में लगाकर दर्शन कराया। निरीक्षण के दौरान एक वृद्ध महिला व्हील चेयर से मां का दर्शन कराने उनके परिजन लाइन में लगे था, जिन्हे जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्यूटीरत मजिस्ट्रेट के द्वारा वीआईपी मार्ग से सुगमतापूर्वक दर्शन करवाया गया।
तदुपरान्त जिलाधिकारी ने नटवा चौकी/जौनपुर तिराहा पहुंच कर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने जाम की स्थिति न बनने पाए इसके लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवा लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!