मिर्जापुर

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत कर जिलाध्यक्ष ने कराया दायित्व बोध
0 एलएलसी विनीत सिंह के माताजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरज अग्रवाल के निधन पर जताया शोक

मिर्जापुर।
भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत और निवर्तमान मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा कार्य करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संगठन द्वारा दिये गये कार्य को समय से पूर्व करने का प्रयास करें ।
अंत में एमएलसी श्याम नारायण सिंह के माता जी के निधन, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश कुमार के पिता जी का निधन, 3. भाजपा जिला कार्यसमिति रहे अजय राठौर जी के निधन, कोन मंडल महामंत्री बृजभान सिंह के माता के निधन और विचार परिवार से जुड़े नीरज अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम संयोजक जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुन्दर केशरी, अध्यक्ष डीसीबी जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह, विपुल सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, संजय यादव, चिंतामणि मौर्या, गौरव ऊमर, प्रेमशिला सिंह, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजन वर्मा के साथ सभी नवयुक्ति एवं निवर्तमान मंडल उपस्थित रहे। य़ह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!