घटना दुर्घटना

विन्ध्याचल मे मनौती उतारने आया परिवार का इकलौता दीपक नहाते समय गंगा मे समाया

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर   
विन्ध्याचल के दीवानघाट पर मुख्यमंत्री के जनपद गोरखपुर से मनौती उतारने आये परिवार का एक बच्चा शुक्रवार को सुबह करीब 9:45 बजे स्नान करते हुए डूबा गया। गंगा मेरे लापता होते ही परिजन मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि चंदन कुमार 11 वर्ष पुत्र मुन्ना कनौजिया निवासी ग्राम बसावनपुर पोस्ट व थाना गजपुर जिला गोरखपुर से दर्शन पूजन के लिए एक ही परिवार के 11 सदस्य मनौती उतारने के लिए आये थे।  गंगा स्नान करते समय चंदन का पैर गड्ढे में जाने से उसकी डूबने से मौत हो गयी। खबर लिखे जाने तक तमाम गोताखोर शव को ढूंढने में लगे थे। चंदन कुमार की मां की हालत रो-रो कर खराब हो गया है। बताती है कि उसका एक मात्र लड़का चंदन ही था। जो वह भी दुब गया अब क्या करूँगी किसके सहारे बाकी जिंदगी कटेगी। परिवार के सभी सदस्यों हालत रो रो कर खराब थी। मौके पर अपने मय हमराहियों के साथ विंध्याचल एस. एच .ओ.अशोक सिंह पहुंच कर के गोताखोरों की टीम को जाल के साथ बुलाया और करीब एक दर्जन गोताखोर शव को खोजने में लगी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!