क्राइम कोना

शिवान में चरवाहे का शव मिलने सेसनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(मडिहान)।                    
   मडिहान थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के पास बकहर नदी किनारे शुक्रवार की देर रात बृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनशनी फैल गयी।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने चरवाहे का शव कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसुम्हा गांव निवासी हीरा 65 वर्ष घर से खाना खाने के बाद शुक्रवार की सुबह पशुओ को लेकर नदी किनारे शिवान में चराने गया था। शायंकाल पशु वापस आ गये किन्तु चरवाहा घर नही लौटा।जब चरवाहा घर नही आया तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। टार्च बत्ती लेकर पड़ोसियों के साथ परिजन चरवाहे को खोजने निकल पड़े। काफी खोजबीन करने पर देर रात चरवाहे का शव बकहर नदी किनारे शिवान में मिला।
मृतक के परिजन तत्काल100 नंबर पर फोन कर पुलिस को शव मिलने की सूचना दिये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मृतु कैसे हुई है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!