धर्म संस्कृति

आज है करवा चौथ, पत्नी के साथ निभाये यह व्रत, कैसे बनाये इसे स्पेशल, आइये जानते है।

विन्ध्य न्यूज स्पेशल
आज करवा चौथ है और सभी पत्नियां  अपने पति की लंबी उमर के लिए व्रत रखेंगीं, तो वहीं पति उन्हें तोहफा देकर उन्हें थैंक्यू बोलने के साथ हो भगवान् से दीर्घायु की कामना करेगे, लेकीन पतियों की सबसे बड़ी चिंता ये रहती है कि तोहफे में धर्मपत्नियों को क्या दिया जाए। पति चाहता है कि पत्नी को गिफ्ट पसंद भी आए और उन्हें वो सदा के लिए यादगार निशानी भी रह जाए।


 
देखा जाय तो खासकर उन पतियों को ज्यादा चिंता रहती है जिनकी पत्नियां हमेशा शिकायत करती हैं, पति रोमांटिक नहीं है। आज हम आपको उन तोहफो के बारे बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी ये प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। इसकी मदद से आप आपनी पत्नी को खास उपहार दे सकेंगे। जिसको देखकर आपकी पत्नी ने सिर्फ पुराने गिले शिकवे भूला देंगी। बल्कि खुशी से झूम उठेगी।

आज पत्नीयो को दिये जाने योग्य उपहार

उपहार बेहद खास हो जाता है, अगर उसमें आपका पर्सनल टच हो। पत्नी को आज आप अपने हाथों से बना कोई आर्ट पीस, कार्ड बनाकर या ऐसी कोई अन्य चीज दें सकते हैं।
जिस तरह से पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, उसी तरह पति भी उनके लिए बिना खाए पिए व्रत रखते हैं तो ये भी पत्नियों के लिए एक अच्छा तोहफा हो सकता है। बहुतेरे पति ऐसा करते भी है।

जाहिर सी बात है कि दिनभर व्रत रखने के बाद पत्नी को कुछ अच्छा खाने का मन करता है। इसीलिए करवाचौथ के व्रत के बाद आप अपनी पत्नी के साथ किसी अच्छे से रेस्टोरेंट में जाकर खाना खा सकते हैं। यहां पर पत्नी का मनपसंद खाना ऑर्डर कीजिए और ऐसे मे आप दोनों के लिए बन गया करवा चौथ स्पेशल, लेकिन जो पति खाना अच्छा बना लेते हैं, उन्हे चाहिए कि वो खुद अपने हाथों से बनाया हुआ लजीज खाना भी इस दिन पत्नी को खिलाए।

यदि आप सरकारी या प्राईवेट ही सही जाब मे है तो करवा चौथ पर ऑफिस से छुट्टी ले। ये बिलकुल ना सोचें की ये त्योहार महिलाओं का है और आपका इसमें कोई भी काम नहीं है। अगर आप सारा दिन उनके साथ रहेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें यह अच्छा लगेगा।
                                 
अपनी पत्नी को भूलकर भी न दे ये गिफ्ट

किचन सामग्री : पनी पत्नी को भूलकर भी न दे ये गिफ्ट। क्योकि कुछ उपहार  ऐसे है जो आपकी पत्नी को बोरिंग लग सकते है। भले ही कूकर, मिक्सर जैसी चीजों के लिए वह रात दिन आपसे मांग करती रही हो पर इस दिन वो कभी नहीं चाहेगी कि आप उसे ऐसी वस्तु दें जो घर के काम की है सीधे-सीधे उसके पसंद की नहीं। भले ही आपने वो उसकी परेशानी को याद रखकर खरीदा होगा पर इस दिन इस तरह का गिफ्ट उसे खुशी नहीं देगा। याद रखें किचन के अलावा भी उसकी पहचान, पसंद और जरूरतें है।

साड़ी : हो सकता है कि साड़ी देना आपको सबसे सरल उपहार लग सकता है, लेकिन सावधान रहे , पत्नियों की पसंद स्वयं खुदा भी नहीं जान सका है। कब उन्हें कौन सा रंग भा जाए और कौन सा रंग चिढ़ा दे कुछ नहीं कहा जा सकता। भले ही आप जानते हो कि ये रंग तो उसका फेवरेट है पर इश्यू फेब्रिक का हो सकता है, डिजाइन का हो सकता है, पैटर्न का हो सकता है या फिर ये भी कि ऐसी की ऐसी `सेम टू सेम` मिसेस सक्सेना के पास है। हो सकता है कि आपका मन रखने के लिए वो कुछ ना कहे पर चेहरे पर एक बुझा सा भाव आ सकता है, जिसे देखना आप `पतियों` के बस का नहीं है।

श्रृंगार की सामग्री : ये सावधानी आपको मेक अप किट और श्रृंगार सामग्री के साथ भी रखनी है। जब तक कि आप भरपूर आश्वस्त ना हो ये ब्रांडनेम या गहने का नाम सुनकर वह उछल पड़ेगी इस तरफ जाने की सोचे भी नहीं। क्योंकि यह भी नितांत पर्सनल चीजें होती हैं। 

गृहसज्जा की सामग्री: दिवाली आ रही है ऐसे में एक सूची हर घर में बनती ही है जिसमें घर को सजाने की चीजें शामिल होती है। इस सूची को पढ़कर गिफ्ट के आइडिया कतई ना बनाएं। इस तरह की चीजें लेकर आप पत्नी को स्वार्थी लग सकते हैं। पर्दे, बेडशीट जैसी चीजों से तो अवश्य बचें।

ये इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स : मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक के गिफ्ट प्रचलन में भले ही हैं। पर, हम तो इनसे भी आपको बचने की ही सलाह देंगे। क्योंकि अगर वह फ्रेंडली नहीं है तो एक महीने का प्रशिक्षण आपको ही देना है। मोबाइल हमेशा उसे अपने साथ ले जाकर पसंद का ही गिफ्ट दिलवाएं। मान लीजिए कि आपने बड़ी स्क्रीन का महंगा मोबाइल ला दिया और उसे हाथ में रखने में दिक्कतें आई तो गई खुशियां पानी में… वजन का भी इश्यू हो सकता है और रंग का भी.. और फिर यह तो है कि ऐसा का ऐसा मिसेस फला के पास भी तो है।

                                                                                                              
आम नागरिकों के सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक मीरजपुर ने महिलाओ से अनूठी पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक  ने आम नागरिकों के सुरक्षा हेतु लोगो को जागरूक करने की दिशा मे एक अनूठी पहल की जा है। शहर के कई स्थान पर लगे फ्लेक्स बैनर मे पुलिस अधीक्षक द्वारा करवाचौथ के पर्व पर महिलाए अपने पति से हेलमेट लगाए जाने का वचन लिए जाने हेतु महिलाओ से अनुरोध किया गया है। इस संबंध में नगर एवम ग्रामीण क्षेत्रो के महतत्वपूर्ण व दार्शनिक स्थानो पर पोस्टर/होर्डिंग लगवाए गए हैl

तो फिर आप हो जाये तैयार अपनी पत्नी को करवा चौथ पर स्पेशल विश करने के लिए ताकि ये करवा चौथ आपके लिए बन जाये स्पेशल करवा चौथ। आप सभी को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामना।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!